बरेली

Bareilly News: सराफ का नौकर चार लाख का सोना लेकर फरार

Connect News 24

बरेली। सराफ का नौकर दुकान से चार लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। सराफ ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुभाषनगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा की श्रीहरि ज्वैलर्स नाम से सौदागरान में सराफा की दुकान है। दुकान पर काम करने के लिए धर्मेंद्र ने रानी साहब बगिया निवासी नीरज रस्तोगी को रखा था। नीरज मौका पाकर दुकान से 4,25000 रुपये का सोना लूटकर भाग गया। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है।

धर्मेंद्र ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। धर्मेंद्र ने कोर्ट की शरण ली तो नीरज रस्तोगी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोप यह भी है कि नीरज व उसके साथियों का एक गिरोह है, जो सराफा कारोबारियों से इसी तरह माल ठग लेते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button