बरेली

Bareilly News: जंगल में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Connect News 24

naked dead body of woman found in the farm in bareilly

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की फील्ड यूनिट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गांव पंबड़िया के समीप गुरुवार सुबह एक खेत में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एसएसपी और एसपी क्राइम भी पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

गांव पंबड़िया के ग्रामीण सुबह खेतों की ओर गए। एक खेत से दुर्गंध आ रही थी। इस पर ग्रामीणों वहां देखा तो दंग रह गए। वहां महिला का शव पड़ा हुआ था। शव पूरी तरह निर्वस्त्र था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शव से कुछ दूरी पर महिला के कपड़े पड़े मिले। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव एक दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 

ये भी पढ़ें- UP: पत्नी ने बाहरवाली के बारे में पूछा तो भड़क उठा पति, उठाया खौफनाक कदम, देखकर चीख पड़ी महिला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button