बरेली

Bareilly News: संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर, बॉडी वार्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Connect News 24

Policemen equipped with body worn cameras will be deployed at sensitive polling stations in Bareilly

पुलिसकर्मी की वर्दी पर लगा बॉडी वार्न कैमरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए पुलिस को 145 बॉडी वार्न कैमरे मिले हैं। इसका एक सर्वर 24 घंटे पुलिस लाइन में रहेगा। इसे लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस लाइन से ही किसी भी कैमरे की गतिविधि देखी जा सकेगी। बॉडी वार्न कैमरे में किसी भी घटना की ऑडियो और वीडियो की रिकॉर्डिंग भी तत्काल हो सकेगी। 

बुधवार को पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल को रवाना किया गया। दूर कस्बों में जाने वाली टीम पहले निकाली गई। जिलेभर के थानों में संवेदनशीलता को देखते हुए फोर्स को 145 बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए हैं। बारादरी थाने में सर्वाधिक 15 कैमरे दिए गए हैं। इन कैमरों को पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर लगाए रहेंगे। 

बॉडी वार्न कैमरों का सर्वर 24 घंटे पुलिस लाइन में सक्रिय रहेगा। यहां किसी बॉडी वार्न कैमरे की लाइव गतिविधि देखी जा सकेगी। इसके लिए आठ सर्वर पुलिस लाइन में स्थापित किए गए हैं।  बॉडी वार्न कैमरा किसी भी घटना की ऑडियो एवं वीडियो रिकार्डिंग भी तत्काल सर्वर को भेजेगा, जिससे घटनाओं के विषय में सही एवं सटीक जानकारी लेकर पुलिस कार्रवाई कर सकेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button