बरेली

Bareilly News: कोतवाली से जिला अस्पताल तक 15 दिन में बन जाएगी सर्विस रोड

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST

बरेली। कुतुबखाना पुल के नीचे जिला अस्पताल से लेकर घंटाघर तक की सर्विस रोड और नाली 15 दिन में बन जाएगी। निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। पुल के पिलर के दोनों ओर 4.5-4.5 मीटर चौड़ी सड़क होगी। बीच में पिलर के साथ ही डिवाइडर का निर्माण होगा। सबसे पहले नाली और सड़क बनाई जा रही है ताकि दिवाली पर कारोबार को रफ्तार मिल सके। इसके साथ ही पिलर संख्या 28 से 32 और 34 से 38 तक आवागमन 31 अक्तूबर तक रोका गया है। गलियों से आने वाले रास्ते बोल्डर लगाकर रोक दिए गए हैं। सेतु निगम के महाप्रबंधक केएन ओझा ने बताया कि कोतवाली से घंटाघर तक एक तरफ की सर्विस रोड का अधिकतर हिस्सा बन चुका है। दूसरी तरफ की सर्विस रोड बनाए जाने के लिए जल्दी काम शुरू होगा। जरूरत के हिसाब से यातायात प्रतिबंधित करते हुए काम की रफ्तार को आगे बढ़ाया जा रहा है। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button