बरेली

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से सड़क हादसे में युवक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST

आंवला। बदायूं-आंवला रोड पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार बदायूं निवासी सोनू (30) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

सोनू के साले रोहित और आसिफ ने बताया कि उनके बहनोई बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र के सिकरोड़ी के रहने वाले थे। रविवार को वह शेखुपुर से अपनी ससुराल अलीगंज को आ रहे थे। आंवला-बदायूं रोड पर कनगांव बाजार के समीप टैक्ट्रर-ट्राॅली की चपेट में आने वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुछ देर बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर ससुराल वाले सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि टैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button