Bareilly News: उत्तरायणी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष बने अमित
बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति के चुनाव रविवार को जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र पर हुए। अमित कुमार पंत 74 मत पाकर अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने भवानी दत्त जोशी को सात मतों से हराया। भवानी दत्त जोशी को 67 मत मिले। महासचिव पद पर मनोज कुमार पांडे ने 92 मत पाकर योगेंद्र जोशी को पराजित किया। योगेंद्र जोशी को 48 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद के लिए कमलेश सिंह बिष्ट 76 मत पाकर विजेता बने। निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकुल मोहन त्रिपाठी को 63 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर पांडे और सहायक चुनाव अधिकारी अंबादत मठपाल व कुंवर सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। चुनाव अधिकारी ने जीत के प्रमाणपत्र दिए। चुनाव दो वर्ष के लिए हुए हैं। ब्यूरो
बाहर से भी आए मतदाता
वोट डालने के लिए समिति के कुछ आजीवन सदस्य बाहर से भी आए। हल्द्वानी से सुरेश पांडे, महेंद्र सिंह नेगी, पीएस जीना, खटीमा से माधवनंद तिवारी, किच्छा से श्रुति पांडे पति के साथ आईं। गाजियाबाद से आकर जेबी कांडपाल ने वोट डाला। प्रमोद सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र पंत, डीडी बेलवाल, तारा जोशी, दीप जोशी, शैलेंद्र शाह का सहयोग रहा।



