बरेली

Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपी को थाने से छोड़ने में शाही एसओ निलंबित

Connect News 24

बरेली। महिला उत्पीड़न रोकने और हत्याओं का खुलासा करने में विफल शाही थाना प्रभारी बलवीर सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप भी उन पर लगा था। शिकायतों की सूची लंबी होने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने यह कार्रवाई की।

शाही थाने में पांच जून को किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। नामजद आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप थाना प्रभारी और एक दरोगा पर लगा था। पीड़िता के पिता ने एडीजी व एसएसपी को पत्र देकर विवेचना दूसरे थाने से कराने की मांग की थी। तब पता लगा कि पॉक्सो एक्ट के मामले में एसओ ने अफसरों को भी गुमराह किया था। इसके अलावा रोजगार सेवक से विवाद में एक महिला पंचायत सहायक ने कपड़े फाड़ने और छेड़खानी का आरोप लगाकर कार्रवाई में खेल का वीडियो वायरल किया था।

शाही थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की हत्या का मामला भी पुलिस नहीं सुलझा पा रही थी। पहले दवा लेकर लौट रही महिला धानवती की मौत के मामले को एसओ ने हत्या मानने से ही इन्कार कर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं प्रेमवती की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर भूल गए। कई शिकायतों के साथ ही एसएसपी ने पाया कि थाना प्रभारी आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे थे। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button