Bareilly News: स्कूलों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
शीशगढ़। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मंगलवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी उन्हें दक्षिणाा और उपहार दिए।
शीशगढ़ क्षेत्र में कस्बा मानपुर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज, स्वामी सोमनाथ इंटर कॉलेज, चौधरी रणजीत सिंह इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। अमरजीत, अमन, युवराज, वैशाली, प्रिया, मुस्कान, आरती, अरु, अरचू, चारू, अंजू, पलक चौधरी आदि मौजूद रहीं।
फरीदपुर में एसडीएम कॉलोनी स्थित बीआरसी पब्लिक स्कूल में भी धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्या रचना गंगवार, प्रबंधक देवेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। आंवला के सरस्वती विधा मंदिर में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से आठवीं तक के विधार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर राखियों बनाई। प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चैहान, धमेन्द्र कुमार व सुधांशु गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
सीमा पर तैनात सैनिकाें को भेजी राखियां
नवाबगंज। एशियन लॉ कॉलेज की छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजा। छात्राओं ने यह राखियां खुद ही बनाईं थीं। इस अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा आरती ने प्रथम, कक्षा चार की अर्पिता गंगवार ने द्वितीय और कक्षा तीन की प्रार्थना ने तृतीय स्थान पाया। इस दौरान एडवोकेट नंद किशोर श्रीवास्तव, डॉ. विमलेश कुमार, सपना पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर मिस्बाह, असिस्टेंट प्रोफेसर कुमकुम आदि मौजूद रहीं। संवाद
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के हाथ पर बांधा रक्षासूत्र
आंवला। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य कोतवाली पहुंचकर कोतवाल सतीश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस के जवान अपने घर और परिवार से दूर रहकर हमारी रक्षा का दायित्व निभाते हैं। इसके बाद वह भरतजी इंटर कॉलेज पहुंची। यहां भी स्टाफ के हाथ पर रक्षासूत्र बांधा गया। महिलाओं ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हाथ पर राखी बांधकर मातृभूमि, धर्म व संस्कृति की रक्षा का वचन लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीना मौर्य, सीमा सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, कुसुम शर्मा, वीना रस्तोगी आदि मौजूद रहीं। संवाद



