बरेली

Bareilly News: वाहनों के नंबर बदलकर फाइनेंस कंपनी को लगाते थे चूना, छह जालसाज गिरफ्तार

Connect News 24

six fraudsters arrested for cheating the finance company by changing the number of vehicles

सीबीगंज थाने में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसटीएफ लखनऊ यूनिट और सीबीगंज थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के छह दलालों को गिरफ्तार कर यूपी और उत्तराखंड में चल रहे सिंडीकेट का खुलासा किया है। ये चेचिस और इंजन नंबर बदलकर फर्जी कागजातों से वाहनों की खरीद-फरोख्त करते थे। इनके कब्जे से दो ट्रक और तीन कार बरामद हुई हैं।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शीतल पेय बनाने वाली नामी कंपनी के गोदाम के सामने खाली प्लॉट में कुछ ट्रक व कार खड़ी हैं। इनके इंजन व चेचिस नंबर बदलकर रुद्रपुर के नदीम ने फर्जी कागजात तैयार कराए हैं। फाइनेंस कंपनियों से बार-बार इन वाहनों को फाइनेंस कराकर करोड़ों रुपये का गोलमाल किया जा रहा है।

किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनियां इन वाहनों की तलाश करती थीं, मगर ये वाहन नहीं मिल पाते। इससे फाइनेंस कंपनियों को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा था। एसटीएफ व इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कंबोज की टीम ने छापा मारकर दो ट्रक और तीन कार बरामद कर लीं। पुलिस ने वहां से ट्रकों के फर्जी चेचिस व इंजन नंबर तैयार करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button