Bareilly News: बारिश का असर, छह और ट्रेनें निरस्त
बरेली। लगातार बारिश से रेल ट्रैक को नुकसान और यार्डों में उच्चीकरण के काम के बीच ट्रेनों की गति धीमी होने लगी है। मंगलवार को उत्तर रेलवे ने आठ ट्रेनों को निरस्त किया था। बुधवार को भी छह ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी की गई है। लंबी दूरी ही यह ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 15 से 19 सितंबर तक निरस्त की गई हैं।
रेलवे ने मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के बगहा-वाल्मीकि रोड स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 17 सितंबर तक आठ ट्रेनों को निरस्त किया था। अब बारिश के कारण फिरोजपुर रेल मंडल के जम्मूतवी केंद्रीय यार्ड में 15 से 19 सितंबर के बीच मरम्मत कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान उत्तर रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में लंबी दूरी की अप-डाउन छह ट्रेनों को निरस्त किया है। निरस्त की गईं ट्रेनों में 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 14 सितंबर, 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 सितंबर, 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 17 सितंबर, 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 17 सितंबर, 14606 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस 17 सितंबर, 14605 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 सितंबर शामिल हैं।
इसके अलावा 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 सितंबर को जम्मू के स्थान पर पठानकोट तक चलाई जाएगी। 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस 15 सितंबर को जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से चलाया जाएगा। 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णोदेवी एक्सप्रेस 17 सितंबर को कामाख्या से दो घंटे देरी से चलाई जाएगी। 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 18 सितंबर को परिवर्तित रूट जालंधर कैंट-अमृतसर-गुरुदासपुर-पठानकोट के रास्ते चलाया जाएगा।


