बरेली

Bareilly News: फलस्तीन के लिए मदद मांग रहा सिपाही

Connect News 24

बरेली। बरेली निवासी और लखीमपुर खीरी में तैनात सिपाही सुहेल फलस्तीन के लिए फेसबुक के माध्यम से मदद की मांग कर रहा है। अनुपम तिवारी नाम के व्यक्ति ने सुहेल की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की है। साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश मिले हैं।

अनुपम तिवारी ने एक्स पर लिखा है कि फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध में जहां भारत खुलकर इस्राइल के पक्ष में खड़ा है, वहीं बरेली का सिपाही फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है। अनुपम तिवारी ने एक्स पर शिकायत कर उप्र सरकार, यूपी पुलिस और डीजीपी को फोटो टैग किए हैं।

इनमें एक फोटो सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट है, तो दूसरे में फेसबुक स्टोरी पर लगाया गया स्क्रीनशॉट है। शिकायत के बाद प्रोफाइल पर लगा आरोपी का फोटो बाद में हटा लिया गया। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने साइबर सेल बरेली को नियमानुसार जांचकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button