बरेली

Bareilly News: फरीदपुर में निकाली श्रीदधिकांदो शोभायात्रा, 70 झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

Connect News 24

फरीदपुर। कस्बे में शनिवार को श्रीदधिकांदो शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीराधा-कृष्ण, भगवान शिव, मां दुर्गा का सिंहासन, इलेक्ट्रॉनिक मूवमेंट झांकी, बालाजी, झूला झूलते राधा-कृष्ण, रास मंडल समेत 70 झांकियां शामिल थीं।

इसका शुभारंभ फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा फर्रखपुर से बिजली घर मोहल्ला ऊंचा, अस्थल होते हुए मोहल्लापरा, महादेव, गली गन्ना दफ्तर, साहूकारा चौराहा मोहल्ला बक्सरिया मंदिर, स्टेशन रोड, मेन रोड से वापस मां दुर्गा देवी मंदिर पर समापन हुआ।

विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर और खानपान की स्टॉल लगाकर स्वागत किया और लोगों को प्रसाद भी बांटा। शोभायात्रा प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता नीटू, महामंत्री नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, मुख्य शोभायात्रा प्रबंधक अनिल गुप्ता मोहन, सोहन लाल गुप्ता बाबा, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, ब्रह्माशंकर गुप्ता, उपदेश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीओ गौरव सिंह, इंस्पेक्टर दयाशंकर, कस्बा इंचार्ज अखिल चौधरी, फतेहगंज पूर्वी पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button