Bareilly News: डगा पुल के पास बाघ दिखने से मची भगदड़

बाघ को देखने के लिए डगा पुल के पास लगी भीड़ । स्रोत – ग्रामीण
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में जंगल से बाहर बाघों की मौजूदगी जारी है। शुक्रवार शाम डगा गांव में पुल के निकट बाघ की चहलकदमी देखे जाने के बाद भगदड़ मच गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों को हटाकर निगरानी शुरू की।
माधोटांडा क्षेत्र में कई दिनों से बाघों की जंगल से बाहर चहलकदमी बनी हुई है। दो सप्ताह से पिपरिया संतोष गांव के आसपास एक बाघ डेरा जमाए हुए हैं। शुक्रवार शाम बाघ डगा पुल के निकट पहुंच गया। बाघ पर नजर पड़ते ही पुल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के बाद क्षेत्रीय वनकर्मी में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझकर निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों को कहना है कि बाघ पिपरिया और डगा गांव की सीमा में लगातार देखा जा रहा है। जिसके चलते किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की जानकारी के बाद टीम को सक्रिय किया गया है।
हाथियों ने बर्बाद की सात किसानों की फसलें
पूरनपुर। मैलानी जंगल से निकले हाथियों ने बृहस्पतिवार रात को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा के समीप सात किसानों के खेतों में घुसकर गन्ने की फसल खाई और खराब की। गांव के समीप बांस के पेड़ भी खाए। गांव निवासी विनोद, सर्वेश, जयचंद्र, रामसनेही, रामनरेश, रामनिवास की सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने लोगों ने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया। संवाद

बाघ को देखने के लिए डगा पुल के पास लगी भीड़ । स्रोत – ग्रामीण



