बरेली

Bareilly News: प्रदेश का दूसरे सबसे स्वच्छ गांव भरतौल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 19 Sep 2023 02:35 AM IST

बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में ग्राम पंचायत भरतौल को यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतों में दूसरा स्थान मिला है। पहला स्थान बुलंदशहर जिले की शहदानपुर कनैगी ग्राम पंचायत को मिला है। ग्राम प्रधान प्रवेश कुमारी ने लखनऊ में कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह के हाथों यह सम्मान पत्र प्राप्त किया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के समेकित प्रयास से गांव को यह उपलब्धि मिली है। केंद्र व राज्य सरकार की टीमें गांव का निरीक्षण करने आई थीं। राज्य सरकार सरकार की रैकिंग में दूसरा स्थान मिला है। अब भारत सरकार की रैकिंग अगर टॉप 15 में नाम आता है तो गांव के लिए 2 अक्तूबर को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

इसलिए मिला सम्मान

ग्राम पंचायत भरतौल में शहर की तर्ज पर डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र किया जाता है। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने व इसके निस्तारण के इंतजाम किए गए हैं। गोबर से खाद बनाने का सिस्टम विकसित है। गांव में जल निकासी के समुचित इंतजाम हैं। घरों से निकलने वाले गंदे और साफ पानी को अलग-अलग डिस्पोज किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button