बरेली

Bareilly News: बरेली कॉलेज के बाहर छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Connect News 24

Student chased and beaten outside Bareilly College

छात्र को डंडों से पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली कॉलेज के बाहर छात्र नेताओं ने एक छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना तीन दिन पहले की बताई गई है। चीफ प्रॉक्टर के मुताबिक तीन दिन पुराने विवाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

तीन दिन पुराने बताए जा रहे वीडियो में कुछ छात्र नेता एक छात्र को लात-घूंसों और डंडों से पीटते दिख रहे हैं। छात्र अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागता दिख रहा है। छात्र को पीटने वाले आरोपी बार-बार ये कह रहे हैं कि सॉरी बोल… सॉरी बोल। 

स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक कॉलेज के बाहर एक छात्र नेता ने फोटोस्टेट की दुकान संचालित कर रखी है। पांच रुपये के पीछे छात्र नेताओं का एक छात्र से विवाद हो गया था। पहले छात्र ने थाने व कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी, बाद में समझौता कर लिया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने भी इसकी पुष्टि की कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button