बरेली

Bareilly News: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बांटीं मिठाइयां

Connect News 24

आंवला/ बिशारतगंज। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर लोगों ने तिरंगा झंडा हाथों में लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इसके बाद आतिशबाजी की गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भारत की एतिहासिक कामयाबी पर एक-दूसरों को बधाई दी।

गंज त्रिपोलिया पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। खिलाई यहां पर प्रमेश सिंह, मनोज मौर्य, आदर्श सक्सेना, सुनील श्रीवास्तव, बबलू शर्मा, रामदीन सागर आदि मौजूद रहे। बिशारतगंज कस्बे के पुराना बाजार इलाके के युवाओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वरुण, तरुण, उदय, अभय साहू, अयान खान,आकाश, केशव, वरुन, नैतिक, आसिफ, सुजीत साहू आदि मौजूद रहे।

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के विद्यालयों में चंद्रयान की लैंडिंग को एलसीडी पर दिखाया गया। कई स्कूलों में एलसीडी के अभाव में शिक्षकों ने अपने मोबाइल फोन पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया। कस्बे में जगह-जगह मिठाई बांटी गई। सेंथल में भाजपा नेता अली शहीर, याकूब अली जैदी, हसन जहीर, आयुष गुप्ता, अनुरोध शर्मा, कृष्ण कुमार, शबाब अली आदि ने मिठाई बांटी। जगह-जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

सफलता के लिए हुआ गायत्री यज्ञ

आंवला। चंद्रयान-3 के सुरक्षित चन्द्रमा की सतह पर उतरने के लिए गायत्री शक्ति पीठ पुरैना ढाल पर विशेष पूजा अर्चना के साथ गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मिशन की सफलता के लिए आहुतियां दी। दर्शन शास्त्री विनीत विद्यार्थी ने बताया कि भारत का मिशन सफल हो और हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाए इसके लिए सभी लोगों ने गायत्री माता से विशेष प्रार्थना की। दोपहर में शुरू हई पूजा देर शाम तक चलती रही। यहां पर रामजी मल, आयुष, सुजल, प्रज्ञा, प्रखर, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button