Budaun News: उपकेंद्र में घुसा पानी, 10 घंटे तक ठप रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:17 AM IST

बिल्सी बिजलीघर के यार्ड में भरी बरसात का पानी। संवाद
बिल्सी। मंगलवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया। वहीं, तेज बारिश के बाद पानी नगर के बिजली उपकेंद्र के यार्ड और कंट्रोल रूम में घुस गया। इसकी बजह से नगर क्षेत्र की आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बाधित रही।
बिजली ठप होने के कारण इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पालिका की ओर से दी जाने वाली पेयजलापूर्ति भी ठप रही। नगर के लोगों को पीने के पानी के इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ी। जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उपकेंद्र के निकट एक तालाब है, जो बरसात में भर जाता है। इसका पानी उपकेंद्र के यार्ड और कभी-कभी कंट्रोल रूम तक पंहुच जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिससे नगर की बिजली बाधित रही। पंपसैट की मदद से यार्ड का पानी बाहर निकलवाया और उसके बाद आपूर्ति को सुचारु किया गया। संवाद