बरेली

Bareilly News: टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का 30 जनवरी तक होगा संचालन, इज्जतनगर मंडल ने बढ़ाए फेरे

Connect News 24

Tanakpur-Mathura special train will operate till January 30

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इज्जतनगर रेल मंडल ने 05062/05061 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार 30 जनवरी 2024 तक कर दिया है। टनकपुर-मथुरा के बीच यह इकलौती नियमित ट्रेन है। विस्तारित अवधि में इस ट्रेन का संचालन मथुरा कैंट तक किया जाएगा। इससे मथुरा जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। 

इज्जतरनगर मंडल ने 05042/05041 टनकपुर-इज्जतनगर-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से बंद कर दिया है। इसके बाद टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 जनवरी 2024 तक बढ़ा दिया है। 05062 टनकपुर-मथुरा स्पेशल सुबह 4:30 बजे टनकपुर से चलकर खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:30 बजे इज्जतनगर, 6:45 बजे बरेली सिटी, 7:02 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 

ये भी पढ़ें- UP News: अशरफ का साला एक लाख का इनामी सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली में प्रेमिका के पास जाते वक्त पकड़ा गया

7:42 बजे बदायूं, कासगंज होते हुए सुबह 11:30 बजे मथुरा पहुंचेगी। 05061 मथुरा-टनकपुर स्पेशल दोपहर 1:45 बजे मथुरा जंक्शन से चलेगी। शाम 5:00 बजे बदायूं, 5:48 बजे बरेली जंक्शन, छह बजे बरेली सिटी और रात 8:48 बजे टनकपुर पहुंचेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button