बरेली

Bareilly News: ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी बेदी इंटरनेशनल और क्रिएथिक्स स्कूल की टीमें

Connect News 24

बरेली। इंडिपेंडेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जूनियर बालिका वर्ग में बेदी इंटरनेशनल की टीम ने राधा माधव की टीम को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल की टीम ने मानस स्थली की टीम को मात दी। बेदी इंटरनेशनल व क्रिएथिक्स स्कूल की टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल में क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर बिशप कैंट की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। सीनियर बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डीपीएस ने सोबतीस को मात दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में बिशप दोहना रोड को मात देकर बेदी इंटरनेशनल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेक्रेड हार्ट्स की टीम को हराकर क्रिएथिक्स की टीम ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

सीनियर बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेदी इंटरनेशनल की टीम ने बिशप दोहना रोड को, चिक्कर इंटरनेशनल ने सेक्रेड हार्ट्स को, सेंट मारिया ने बिशप कैंट को और मानस स्थली ने जीके सिटी की टीम को मात दी। प्रधानाचार्य योहान कुंवर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य डॉ. संयोगिता चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ. अंकित बग्गा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

आज के मैच

जूनियर बालिका वर्ग में बेदी इंटरनेशनल और क्रिएथिक्स के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। सीनियर बालक वर्ग में डीपीएस, बेदी इंटरनेशनल, क्रिएथिक्स और बिशप कैंट की टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। सीनियर बालिका वर्ग में बेदी इंटरनेशनल, चिक्कर इंटरनेशनल, सेंट मारिया और मानस स्थली की टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button