बरेली

Bareilly News: भोले के भक्तों की बरात ने किया नगर भ्रमण, फूल बरसाकर स्वागत

Connect News 24

The procession of devotees of Bhole visited the city, welcomed by showering flowers

सिरौली। महा बारात का कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी  द्वारा स्वागत किया गया-संवाद

सिरौली। कछला से कांवड़ लेकर आए भोले बाबा भक्तों की बरात का नगर आगमन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जलपान कराया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के साथ नगर भ्रमण किया।

शुक्रवार को कस्बा व आसपास के सोना धनोरा, गौरी शाहपुर, गुरुवा नामदार गंज आदि गांवों के भोले भक्त महाबरात के रूप में गंगाजल लेने कछला गए थे। रविवार को लौटने पर उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर भ्रमण किया। कांवड़िये बस स्टैंड से काॅलेज मार्किट, सराय, मोहल्ला कौवा टोला, ठाकरान पांडान होकर मोहल्ला शाहिदान, मोहल्ला गढ़ी, मेन बाजार होते हुए रामलीला मंदिर पहुंचे।

यहां मुख्य अड्डे पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सकलैनी के पति डॉ. अशफाक बेग सकलैनी, राजीव गुप्ता, दिनेश प्रदीप गुप्ता, संजय सक्सेना भाजपा सिरोली मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, अविनाश मौर्य, अर्जुन सिंह कठेरिया, रमित गुप्ता, रामप्रकाश रस्तोगी, सुरेश पांडे आदि ने स्वागत किया। कई जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। डांडिया रास शंकर-पार्वती, राम-सीता, राधा-कृष्ण आदि की मनमोहक झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से भोले के भक्तों को जलपान की व्यवस्था की गई।

नगर पंचायत की ओर से नगर की सड़कों को साफ कराकर चुना डलवाया गया। महंत सौरभ खत्री ने बताया कि रामलीला मंदिर में महाबरात रात्रि विश्राम करेगी और सोमवर सुबह मोहल्ला शहीदाने स्थित प्राकट्य शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेगी। इस दौरान सभासद चंदन कुमार अकरम अली विजय सिंह, पूजा देवी आदि सभासद व भोले भक्त मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button