बरेली

Bareilly News: शहर में घूमती रही मुंशीनगर से चोरी कार, आखिरी लोकेशन मालियों की पुलिया

Connect News 24

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशीनगर से बुधवार रात स्विफ्ट कार से आए चोरों ने कलीम उद्नीन के घर के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो कार चुरा ली थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोरों ने उसे पूरे शहर में घुमाया। वीडियो में आगे स्विफ्ट कार चल रही है। उसके पीछे स्कॉर्पियो चल रही है। दोनो कारों को मुंशीनगर के अलावा फनसिटी, बैरियर चौकी, सेटेलाइट, ईसाइयों की पुलिया और मालियों की पुलिया पर देख गया। मालियों की पुलिया के बाद कारों की लोकेशन नहीं मिली। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button