बरेली

Bareilly News: किशोरी का अपहरण कर 60 हजार रुपये में बेचा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST

फरीदपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 60 हजार रुपये में उसे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति के हाथों बेच दिया। उसने डेढ़ महीने तक कमरे में बंदकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फरीदपुर पुलिस बीते दिनों उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर लाई। आरोप है कि एक दरोगा ने दबाब बनाकर कोर्ट में आरोपियों के पक्ष में बयान दिलवा दिए। अब किशोरी ने एसएसपी से शिकायत की है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 13 मई को गांव के रहने वाले दो युवक बेटी का अपहरण कर ले गए थे। बदायूं में अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश के एक जिले के रहने वाले दोगुनी उम्र के व्यक्ति के हाथ बेच दिया। पिता ने फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में बंदकर रखता था। मारपीट करने के साथ वह दुष्कर्म भी करता था। करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस उसे खोजकर लाई। आरोप है कि दरोगा ने दबाब बनाकर कोर्ट में आरोपियों के पक्ष में बयान दिलवा दिए। इसके बाद मुकदमा खत्म कर दिया।

मामले में फरीदपुर इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि युवती लड़की बालिग है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद ही मुकदमा खत्म किया गया था। दरोगा पर लगाए गए आरोप गलत है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button