बरेली

Bareilly News: चीनी मिल के बॉयलर से गिरकर मजदूर की मौत

Connect News 24

हाफिजगंज। ओसवाल चीनी मिल में 40 फुट की ऊंचाई पर स्थित बॉयलर से नीचे गिरकर मजदूर की मौत हो गई। नवाबगंज के निजी अस्पताल में उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजन मुआवजे की मांग को लेकर मिल परिसर में धरने पर बैठ गए। मिल प्रबंधन से उनकी वार्ता चल रही है।

थाना हाफिजगंज के गांव औरंगाबाद निवासी नन्हेलाल (45) वर्ष 2001 से मिल में नौकरी कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह मिल में काम करने पहुंचे। वह बॉयलर पर चढ़े थे, जहां से अचानक वह नीचे आ गिरे। आवाज सुनकर काम कर रहे अन्य मजदूर उन्हें उठाने के लिए दौड़े पड़े, लेकिन फर्श पर गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिल प्रबंधक को दी गई। नन्हेलाल को तुरंत नवाबगंज के निजी अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी वहां पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिल परिसर में धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि मिल प्रबंधन उन्हें मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मिल प्रबंधन से जुड़े लोग उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जाता है कि नन्हेलाल का परिवार गरीब है। वह मिल में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी गिरजा देवी और तीन पुत्र शिवम (22), राजकुमार (17) और राजेश (15) छोड़ गए हैं।

देर रात पुलिस को दी तहरीर

नन्हेलाल की पत्नी गिरजा देवी ने देर रात हाफिजगंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने जीएम पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

वर्जन:

दो लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। नन्हेलाल का बीमा भी है। उससे मिलने वाली धनराशि भी परिजनों को दिलाई जाएगी। – वीएन मिश्रा, जीएम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button