बदायूं

Budaun News: धान में खाद लगा रहे दो भाइयों पर गिरी बिजली, एक की मौत

Connect News 24

Lightning struck two brothers who were applying fertilizer to paddy, one died

मृतक मुकेश का फाइल फोटो।

– दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगदपुर का मामला

– झुलसे युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगदपुर में बृहस्पतिवार दोपहर धान की फसल में खाद लगा रहे दो भाइयों पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे 25 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई जबकि उसका 22 वर्षीय भाई मनोज कुमार झुलस गया।

ग्राम अंगदपुर निवासी मुकेश कुमार दो भाइयों में बड़ा था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है। परिवार वालों का कहना है कि मुकेश और मनोज खेतीबाड़ी व मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों भाई धान की फसल में खाद लगाने गए थे।

दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों भाई खाद लगा चुके थे। जब वह खेत में पड़े खाली कट्टे और पल्ली उठा रहे थे, तभी अचानक दोनों भाइयों पर बिजली गिर गई। बताते हैं कि उस दौरान मनोज कुमार कुछ दूरी पर था। इससे उस पर बिजली का असर कुछ कम हुआ लेकिन फिर भी चपेट में आने से वह झुलस गया जबकि मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

मनोज ने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी। मनोज को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button