बरेली

Bareilly News: जज के घर चोरी करने पहुंचे चोर ने खोला 25 हत्याओं का राज

Connect News 24

बरेली। रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की ओर से आयोजित 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के पांचवे दिन लोक खुशहाली चैरिटेबल ट्रस्ट के सभागार में दिल्ली के नाट्य ग्रुप ””गोल्डी सिंह स्टूडियो”” ने नाटक ””आधी रात के बाद”” का मंचन किया।

नाटक में बिल्डर, पत्रकार, चोर और जज की कहानी को दिखाया गया। बिल्डर पुरानी बस्ती में तड़के तीन बजे आग लगवा देता है। 25 लोग जलकर मर जाते हैं। चोर उस बिल्डर के घर चोरी करने जाता है। वहां उसे बस्ती में आगजनी की साजिश का पता चलता है। पत्रकार के हाथ इसके सुबूत लग जाते हैं। बिल्डर उस पत्रकार को एक्सीडेंट मे मरवा देता है। संयोग से ये सुबूत चोर के हाथ लग जाते है। बाद में चोर एक जज के घर चोरी करने जाता है। वहां जज उसे पकड़ लेते हैं। चोर जज से कहता है कि मुझे इन सुबूतों के साथ गिरफ्तार करवाकर आगजनी के शिकार 25 लोगो को न्याय दिलवा दो।

जज पुलिस को बुलाकर पूरी घटना का पर्दाफाश कर देते हैं। नाटक का निर्देशन गोल्डी सिंह ने किया। अरुण नायर, तरुण भारद्वाज, गोल्डी सिंह मुख्य भूमिकाओं में रहे। इस मौके पर डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, सुशील अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, शालिनी गुप्ता, सपना, सविता यादव, अजय गौतम, सचिन आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button