बरेली

Bareilly News: फिर खुली यादों की पोटली, साझा की टिफिन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 26 Nov 2023 01:53 AM IST

बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को 1972 बैच के छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पूर्व छात्रों ने पुरानी यादों के साथ ही टिफिन साझा की। उस वक्त विद्यालय में जीव विज्ञान के प्रवक्ता और प्रधानाचार्य रह चुके डॉ. केएल गुप्ता ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। पूर्व छात्र मोहन वर्मा ने एक टिफिन में खाना खाने के अनुभव को फिर से जिया। पूर्व छात्र डॉ. सुनील कृष्ण सक्सेना ने बताया कि 1965 से 1972 तक का समय उन्होंने विद्यालय में बिताया। 1972 में विद्यालय से निकलने के बाद भी सभी मित्र आपस में जुड़े रहे।

वक्त-बे-वक्त मुलाकातें भी होती रहीं। इसी वजह से हम सभी आज यहां एकत्र हो सके हैं। पूर्व छात्र आलोक कुमार जौहरी ने कहा कि आज हम सभी अलग-अलग क्षेत्रों में हैं और बेहतर काम कर रहे हैं, लेकिन आपस में वहीं पुराना लगाव हमारी ताकत है। डॉ. श्याम मोहन यादव ने कहा कि आज एक बार फिर विद्यालय में बतौर पूर्व छात्र आना अच्छा अनुभव है। वक्त के साथ चीजें बहुत बदल गई हैं। अब वह कमरे और वैसी तिरछी बेंचें नहीं हैं, जिन पर हम पढ़ा करते थे। सभी ने एक दूसरे को गले लगाया और इन पलों को कैमरों में कैद किया। इस मौके पर उमेश चंद्र दुबे, अनुज कुमार, राजेंद्र भास्कर, विनय शर्मा समेत विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button