बरेली

Bareilly News: बिजली कर्मचारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST

सीबीगंज। ओटीएस योजना के तहत बिजली बकाया बिल जमा करने के लिए घुंसा गांव में शिविर लगाकर लौटी बिजली विभाग की टीम के कर्मचारी को गांव के एक व्यक्ति ने कॉल कर गालीगलौज की। गांव में दोबारा शिविर लगाने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर अवर अभियंता ने उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीबीगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई अजय कुमार के मुताबिक उन्होंने अपनी टीम के टीजी सेकंड राकेश कुमार, छोटेलाल, संविदाकर्मी शिव कुमार व बदन सिंह के साथ ओटीएस योजना के अंतर्गत घुंसा गांव में नौ नवंबर को एक शिविर लगाया था। शिविर में लाउडस्पीकर से अलाउंस कराकर बकाया बिल जमा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया गया। टीम वापस उपकेंद्र लौट आई। अगले दिन 10 नवंबर को शाम पौने पांच बजे संविदाकर्मी बदन सिंह के मोबाइल पर नए नंबर से एक कॉल आई। उसने अपना नाम कलीमुद्दीन बताया। वह गालीगलौज करने लगा उसने कहा कि गांव में हम लोग ऐसे ही बिजली जलाएंगे और कोई बिल नहीं देंगे। संविदाकर्मी को जान से मारने की धमकी दी। कलीमुद्दीन ने तीन बार उसके मोबाइल पर कॉल की। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। फिर धमकी देते हुए कहा की दोबारा गांव में शिविर लगाया तो दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। संविदाकर्मी ने यह बात जेई अजय कुमार को बताई। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कलीमुद्दीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button