Bareilly News: ‘टाइगर’ मच्छर रात में भी हमलावर, डेंगू से बचाव के लिए बरतें एहतियात

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू नियंत्रण टीम ने अंदेशा जताया है कि घरों में पनप रहे डेंगू के एडीज मच्छर (टाइगर मच्छर) रात को भी हमला कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से रात में भी एहतियात बरतने की अपील की है।
सुबह-शाम हल्की ठंड शुरू होने के बाद भी अब तक मच्छरों का डंक थमा नहीं है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि डेंगू के वाहक एडीज मच्छर शाम ढलने के बाद नहीं काटते लेकिन यह दावा अधूरा है। सर्वे टीम के मुताबिक एडीज मच्छर रात को भी काटते हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly: रात में घर से लापता हुई युवती, सुबह इस हालत में मिली, घरवालों के उड़ गए होश
घरों में पनप रहे एडीज मच्छर तेज लाइट होने पर दिन के उजाले के भ्रम में रात को भी बाहर निकल सकते हैं। लिहाजा, लोगों को रात में भी मच्छरों से बचाव का इंतजाम करना चाहिए।
हेल्पलाइन लाइन नंबर जारी
मच्छरजनित रोगों के इलाज और आयुष्मान योजना संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डेंगू, मलेरिया के प्रकोप से बचाव और इलाज के लिए एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास के मोबाइल नंबर 9412602773 पर और आयुष्मान संबंधी परेशानियों से निजात के लिए जिला शिकायत प्रबंधक आमिर बेग के मोबाइल नंबर 9759949399 पर कॉल कर सकते हैं।


