बरेली

Bareilly News: स्वतंत्रता दिवस पर आज फहराएगा जाएगा तिरंगा, निकलेगी प्रभात फेरी

Connect News 24

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर मंगलवार को जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कलक्ट्रेट सहित जिला मुख्यालयों, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में सुबह दस बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इसके अलावा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया।

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 6ः30 बजे प्रभात फेरी कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला से शहीद स्थल कलक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। सुबह 7:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी में दौड़ प्रतियोगिता हाेगी। पूर्वाह्न सवा 11 बजे सभी शैक्षणिक संस्थानों, गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय आदि में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। पूर्वाह्न 11:45 पर बदायूं क्लब में ध्वजारोहण किया जाएगा।

वहीं, पूर्वाह्न 11 बजे ब्राह्मपुर स्थित जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पीछे श्रमदान कार्यक्रम, जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय में फल वितरण, पूर्वाह्न 11:30 बजे से निर्बल वर्गीय बस्तियां जैसे शिवपुरम, नेकपुर व बजरंग नगर में टीकाकरण, जिला कारागार में फल वितरण कार्यक्रम होगा। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों में खेलकूद, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश के तहत डायट स्थित ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डायट स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर डेढ़ बजे शहीदों का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह कार्यक्रम ग्राम इटौआ (तहसील बिसौली), ग्राम बरातेगदार (तहसील बदायूं) व ग्राम संथरा (तहसील दातागंज) में आयोजित होगा। शाम चार बजे रूट मार्च का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच 5ः00 बजे डाइट स्थित ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button