बरेली

Bareilly News: दिवाली और छठ पूजा के लिए ट्रेन फुल, चल रही वेटिंग

Connect News 24

बरेली। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए रेलवे लगातार त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है। त्योहारों के दौरान अलग-अलग तारीखों में बरेली से होकर 26 त्योहार स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें से चार त्योहार स्पेशल ट्रेनाें की घोषणा बुधवार को ही की गई है। इन 26 में से 10 ट्रेन ऐसी हैं, जिनमें कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा।

त्योहार से पहले ही नियमित ट्रेनों में प्रमुख तारीखों में प्रतीक्षा सूची लंबी होने लगी थी। बरेली से होते हुए ज्यादातर ट्रेनों का संचालन जम्मू के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार की ओर होता है। पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनें उत्तराखंड से लेकर यूपी, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र को जोड़ने का काम करती हैं। इन दिनों सभी रूटों की लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों पर ज्यादा दबाव है।

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बरेली होते हुए यूपी के पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। सात और नौ नवंबर को कई ट्रेनों में वेटिंग 100 तक पहुंच गई है। 15 नवंबर तक यही स्थिति ज्यादातर ट्रेनों में है।

बरेली-भुज, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल, काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद सुपरफास्ट, आला हजरत एक्सप्रेस में भी प्रमुख तारीखाें में वेटिंग बढ़ रही है। दरअसल, बरेली होते हुए इन रूटों पर ट्रेनों की संख्या समिति है। भीड़ बढ़ने के कारण त्योहार के दौरान टनकपुर-जयपुर त्योहार स्पेशल का संचालन प्रस्तावित है। जल्द इसकी घोषणा हो सकती है।

अप-डाउन की इन ट्रेनों में ज्यादा बुकिंग

ट्रेन संचालन की तारीख

– 04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस- 16, 23, 30 नवंबर को।

– 04645 बरौनी-जम्मूमवी एक्सप्रेस- तीन, 10, 17, 24 नवंबर, एक दिसंबर को।

– 04678 फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस- 15, 22, 29 नवंबर को।

– 04677 पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस- नौ, 16, 23, 30 नवंबर को।

– 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस- दो, नौ, 16, 23, 30 नवंबर को।

– 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस- तीन, 10, 17, 24 नवंबर, एक दिसंबर को।

– 04530 बठिंडा-बनारस एक्सप्रेस- पांच, आठ, 12, 15, 19, 22, 26, 29 नवंबर को।

– 04529 बनारस-बठिंडा एक्सप्रेस- नौ, 13, 16, 20, 23, 27, 30 नवंबर को।

– 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट- आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को।

– 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट- नौ, 16, 23 और 30 नवंबर को।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button