बरेली

Bareilly News: खड़ी कार से भिड़ा ट्रक, युवक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 10 May 2023 02:03 AM IST

भोजीपुरा (बरेली)। बड़ा बाईपास के बिलवा ओवरब्रिज पर खड़ी कार में एक ट्रक पीछे से भिड़ गया। हादसे में कार चालक नरेश कुमार गंगवार की मौत हो गई। कार में बैठे तीन दोस्त घायल हो गए। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

फतेहगंज पश्चिमी के गांव मढ़ौली निवासी नरेश कुमार गंगवार अपने दोस्त राजीव कुमार निवासी ढकिया, प्रेमपाल निवासी दौली रघुवर दयाल, अशोक पाठक निवासी हिरनियां जिला बस्ती शादी समारोह से लौट रहे थे। जाम के चलते उनकी गाड़ी बिलवा ओवरब्रिज पर खड़ी हो गई। पीछे से आए ट्रक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर से कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। ड्राइविंग सीट पर बैठे नरेश कुमार (35) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पंचनामा भरने के बाद नरेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लिया है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि नरेश और हादसे में घायल हुए तीनों लोग परसाखेड़ा की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button