बरेली

Bareilly News: ट्रक ड्राइवर ने बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरा तो खुली पोल

Connect News 24

बरेली। ट्रक ड्राइवर ने 16 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। इससे बेटी को गर्भ ठहरा तो वह बड़ी बहन के साथ थाने पहुंचकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पिता फरार हो गया है।

बारादरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसकी मां नानी के घर रहती हैं। वह और उसकी बड़ी बहन घर में पिता के साथ रहते हैं। उसके पिता काफी समय से उससे छेड़खानी व शारीरिक शोषण कर रहे थे। उसने इस बारे में लोगों को बताया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। फिर पिता ने उससे दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पिता ने उसे धमका रखा था कि किसी से जिक्र किया तो अंजाम बुरा होगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आभास होने पर उसकी बड़ी बहन ने उससे पूछा तो भी वह खामोश रही। तब बहन ने उसकी पिटाई कर दी। फिर उसने डरते हुए घटना के बारे में बताया। बड़ी बहन ने किसी तरह उसे शिकायत करने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया और बारादरी थाने लाई। पुलिस ने किशोरी की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली।

वर्जन

किशोरी की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। उसका मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी फरार हो गया है, उसकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। – राहुल भाटी, एसपी सिटी

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया

किशोरी ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उसने बारादरी थाने में इसकी लिखित शिकायत की थी पर किसी ने उसकी बात का भरोसा नहीं किया। उसके ज्यादा जोर देने पर पुलिस ने उसके पिता को पकड़ा भी, लेकिन पिता की बनावटी बातों में आकर थाने से उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसका हौसला बढ़ गया और वह उसे और ज्यादा परेशान करने लगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button