बरेली

Bareilly News: छात्रा से छेड़खानी, खींचकर ले जाने की कोशिश

Connect News 24

बरेली। मां के साथ अलखनाथ मंदिर से लौट रही छात्रा के साथ मंदिर के बाहर दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। वह किशाेरी को खींच कर ले जाने लगा। किशोरी की मां ने शोर मचाया तो मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसे पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण कुछ समय के लिए इलाके में तनाव जैसा माहौल बन गया।

मंगलवार देर शाम कक्षा आठ की छात्रा अपनी मां के साथ अलखनाथ मंदिर गई थी। दर्शन और आरती के बाद वह लोग मंदिर के बाहर आए। मंदिर के बाहर पहले से मलूकपुर का निवासी रेहान मौजूद था। रेहान ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसको अपने साथ खींच कर ले जाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर रेहान जान से मारने की धमकी देने लगा। भीड़ जमा होने पर रेहान ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ दिया और उसकी पिटाई लगा दी। आरोपी दूसरे समुदाय का होने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर सीओ सेकेंड राजकुमार किला पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रेहान की चौपुला पर दुकान है। करीब एक महीने पहले भी वह छेड़खानी कर चुका है। मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। सीओ राजकुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button