बरेली

Bareilly News: बीमार पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहे अधिवक्ता समेत दो की मौत, रोडवेज बस ने दोनों को कुचला

Connect News 24

two dies in road accident including an advocate carrying food for his sick wife in bareilly

अमित और राकेश का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेकर दोस्त के साथ जा रहे अधिवक्ता की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी शिक्षक रामपाल गंगवार के बेटे अमित कुमार गंगवार तहसील में अधिवक्ता थे। उनकी पत्नी वंदना अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार देर रात अमित पत्नी को खाना देने के लिए सतुईया खुर्द निवासी अपने दोस्त राकेश कुमार उर्फ भूरा के साथ बाइक पर बैठकर अस्पताल जा रहे थे।

हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार 

रेस्टोरेंट से खाना लेने के लिए जैसे ही वह सहकारी गन्ना समिति के पास पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button