सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने करवाई शिकायत दर्ज, मां से जुड़ा है केस, जानें क्या है पूरा मामला
Salman Khan Bodyguard : सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा एक बार फिर खबरों में आ गए हैं. एक्टर के बॉडीगार्ड की मां प्रीमत कौर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिसके बाद शेरा ने सोसायटी मेंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज करावा दी है. शिकायत में कहा गया है कि सोसायटी का एक सदस्य जयंतीलाल पटेल उनकी मां को बदनाम कर रहा है और उनके लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रहा है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
शेरा ने बताया क्या है पूरा मामला
दरअसल, शेरा और उनका परिवार मुंबई की मनीष नगर स्थित बिल्डिंग में करीब 50 सालों से रह रहा है. इस सोसायटी में उनकी मां 2021 तक अध्यक्ष पद पर थीं और जयंतीलाल सचिव पद पर हैं. दोनों के बीच कुछ अनबन के बाद ये मामला शुरू हुआ. शेरा ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- ‘हम पिछले 50 सालों से आशीष को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे हैं. यहां मेरे माता-पिता मेरे बेटे के साथ रह रहें और मैं पिछले कुछ समय से ओशीवारा में रह रहा हूं.’
सोसायटी मेंबर ने शेरा की मां के साथ की गाली-गलौच
मेरी मां इस सोसाइटी की अध्यक्ष थीं और जंयतीलाल सोसाइटी के सचिव हैं. 2016 ले बिल्डिंग रेनोवेशन का काम चल रहा है, इसके लिए 60 लाख रुपये का बजट था लेकिन वे कम पड़ा गया. जिसके बाद मेरी मां ने 2021 में पद से इस्तीफा दे दिया. लेकिन तभी से जंयतीलाल मेरी मां से चिढ़ा हुआ है और उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने मेरे पिता के सामने सहकारी आवास सोसाइटी की वार्षिक आम बैठक में मेरे मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.
शेरा ने आगे ये भी बताया कि जंयतीलाल उनरी मां के साथ गाली-गलौच भी कर चुका है. जिसके बाद उन्होंने धारा 509 और 500 के तहत डीएन नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें: एयरलाईन पर जोरदार भड़कीं Jasmine Bhasin, कहा- ‘मैं गर्व महसूस करना चाहती हूं लेकिन…’