बरेली

Bareilly News: सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत, चार घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 04 Jul 2023 02:23 AM IST

नवाबगंज/बहेड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई और चारलोग घायल हो गए। बालिका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने उन्हें बिना पोस्टमार्टम के शव सौंप दिया।

गरगइया गांव निवासी युसुफ अल्वी की बेटी कुमसुम (10) अपने छोटे भाई अर्श (7) के साथ गांव के सामने सड़क पार कर रही थी, तभी एक लोडर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुमसुम की मौत हो गई और अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने अर्श को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुमसुम का शव कब्जे में लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजनाें को सौंप दिया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। दूसरी घटना शाहगढ़ चौराहे पर हुई। देवरनिया के गांव पुरैनाताल निवासी ईशान नबी अपनी पत्नी सोनम (24), असद (5) और सुब्हान (3) के साथ बाइक से आमडंडा स्थित दादा मियां की मजार शरीफ जा रहे थे। अपराह्न तीन बजे शाहगढ़ चौराहे पर एक डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सोनम बाइक से उछलकर डंपर के पहियों की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। ईशान, असद और सुब्हान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को बरेली के अस्पताल में ले आई। इधर पुलिस के पीछे करने पर चालक आमडंडा के पास डंपर को छोड़कर भाग गया।

कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

फतेहगंज पश्चिमी। नगरपंचायत कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश कुमार दफ्तर से घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। बरेली शहर निवासी सुरेश कुमार स्थानीय ऑफिस का काम निपटाकर सोमवार दोपहर के बाद स्कूटी से घर जा रहे थे। झुमका चौराहे पर बरेली की ओर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी 25 मीटर घिसटती चली गई। घायल सुरेश को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। वहां से परिजन घर ले गए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button