बरेली
Bareilly News: 40 मोहल्लों में दो लाख लोग 30 जून तक झेलेंगे बिजली संकट
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को सीबीगंज के लिए 63 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर अहमदाबाद से आने की प्रतीक्षा है। उम्मीद है कि यह 30 जून तक आ जाएगा। तब तक 40 मोहल्लों के दो लाख लोग बिजली संकट झेलते रहेंगे।
सीबीगंज में 220 केवी सब स्टेशन ओवरलोड है। इससे जुड़े 33 केवी के 10 सब स्टेशनों के 40 मोहल्लों में 14 जून से आपात कटौती की जा रही है। यह कटौती 30 जून तक जारी रहने के आसार हैं। मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जल्दी से जल्दी ट्रांसफार्मर मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर आने से पहले उसकी स्थापना के लिए जरूरी काम कराए जा चुके हैं। ब्यूरो



