बरेली

Bareilly News: 10 से 21 अक्तूबर तक होंगी विवि की खेल प्रतियोगिताएं

Connect News 24

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया। कॉलेजों में टीम चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बरेली कॉलेज क्रीड़ा परिषद के सचिव विवेक डागर ने टीमों के चयन का कार्यक्रम जारी किया है।

सचिव के मुताबिक अलग-अलग तिथियों में विश्वविद्यालय परिसर समेत बरेली-मुरादाबाद मंडल के विभिन्न काॅलेजों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सभी प्रतियोगिताओं में बरेली कॉलेज की टीमें प्रतिभाग करेंगी। खिलाडियों को चयन के समय हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट, आधार कार्ड, कॉलेज का आईडी कार्ड, फीस रसीद की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। इन सभी दस्तावेजों की मूल प्रति लाना भी जरूरी है।

प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम

– 10 अक्तूबर को बास्केटबाॅल (महिला) प्रतियोगिता रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में होगी। बरेली कॉलेज में संबंधित टीम का चयन छह अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।

– 13 और 14 अक्तूबर को बदायूं के असीम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में भारोत्तोलन/पावर लिफ्टिंग (पुरुष), शारीरिक सौष्ठव (पुरुष) प्रतियोगिताएं होंगी। टीमों का चयन बरेली कॉलेज में 10 अक्तूबर को होगा।

– 14 अक्तूबर को खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता बिजनौर के विवेक काॅलेज ऑफ एजुकेशन में होगी। बरेली कॉलेज में टीम का चयन 11 अक्तूबर सुबह 10 बजे से होगा।

– 14 अक्तूबर को वॉलीबाॅल (महिला) प्रतियोगिता अमरोहा के जगदीश सरन हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी। बरेली कॉलेज में टीम का चयन 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।

– 14 अक्तूबर को कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता बिजनौर के चांदपुर दरबाड़ा स्थित विवेकानंद महाविद्यालय में होगी। बरेली कॉलेज में टीम का चयन पांच अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।

– 17 अक्तूबर को टेनिस (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता धामपुर के आरएसएम काॅलेज में होगी। बरेली कॉलेज की टीम का चयन 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।

– 20 और 21 अक्तूबर को शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में फुटबाॅल (पुरुष) प्रतियोगिता होगी। बरेली कॉलेज की टीम का चयन 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button