Bareilly News: युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी युवक
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के देवरनियां क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का दूसरे समूदाय की युवती के साथ वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक और युवती किसी रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। संगठन के लोगों ने मामला लव जिहाद का बताकर कार्रवाई की मांग की है।
सर्वेश कुर्मी नाम के युवक ने बरेली पुलिस को वीडियो एक्स (ट्वीट) किया है। वीडियो में दिखने वाले युवक का नाम शाहवेज रिजवी देवरनियां लिखा है। आरोप है कि युवक दूसरे समुदाय की लकड़ी को जाल में फंसाकर उसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा रहा है।
ट्वीट के बाद अफसरों ने देवरनियां इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।



