Bareilly News: मतदाताओं आपका कल इम्तिहान… अबकी खूब करें मतदान
बरेली। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम थम गया। बृहस्पतिवार को शहर और निकायों की सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। प्रत्याशी तो चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झाेंक चुके हैं, अब बृहस्पतिवार को मतदाताओं का इम्तिहान है। कारण, पिछले निकाय चुनाव में बरेली में सबसे कम मतदान हुआ था। नगर निगम में सिर्फ 45 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घर से निकलना होगा और मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
पिछले चुनाव में सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत फरीदपुर में 83.91 और रिठौरा में 82 फीसदी हुआ था। महज 45 फीसदी मतदान के साथ नगर निगम क्षेत्र के लोग सबसे निचले पायदान पर रहे थे। इस तस्वीर को बदलने के लिए शहर के लोगों को घर से निकलकर मतदान करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मतदाता पर्ची भी घर-घर पहुंचाई जा रही है, ताकि उन्हें मतदान केंद्रों पर भटकना न पड़े। महिलाओं के लिए पिंक बूथ भी बनाए जा रहे हैं।
भाग्यशाली हैं लोकतंत्र में जी रहे, मतदान जरूर करें
हम भारतवासी भाग्यशाली हैं कि लोकतंत्र में जी रहे हैं। कई देशों में आज भी लोग मतदान नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हमें मतदान का मूल्य समझना होगा। यह किसी भी समाज को संतुलित रखता है। यह मौका है कि आप एक-एक वोट से अपने शहर की सरकार चुनें। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह बिल्कुल मत सोचें कि एक वोट से क्या फर्क पड़ता है। इसे उत्सव की तरह मनाइए। – प्रो. वसीम बरेलवी, अंतरराष्ट्रीय शायर
2017 के निकाय चुनाव में हुआ मतदान
निकाय मतदान प्रतिशत
नगर निगम 45
ठिरिया निजावत खां 74.92
रिठौरा 82.04
धौराटांडा 78.72
मीरगंज 67.18
फतेहगंज पश्चिमी 69
शाही 66
शीशगढ़ 77.6
नवाबगंज 71.78
सेंथल 80.41
बहेड़ी 64.6
नगर पालिका फरीदपुर 60.8
रिछा 73.4
देवरनियां 73.7
शेरगढ़ 72.8
नगर पंचायत फरीदपुर 83.91
फतेहगंज पूर्वी 56.01
आंवला 61.57
बिशारतगंज 72
सिरौली 67.3



