बरेली

‘EVM में दब रहा सिर्फ एक बटन’: बरेली में सपा समर्थित मेयर प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप, हंगामा

Connect News 24

SP supported candidate Dr IS Tomar alleges only one button press in EVM

प्रेक्षक, डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बुधवार को हंगामे की पैदा स्थिति हो गई। सपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ईवीएम में सिर्फ एक ही बटन दब रहा है। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ प्रेक्षक, डीएम और एसएसपी रवानगी स्थल बरेली कॉलेज पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया।  

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को मतदान है। बरेली नगर निगम में मेयर और पार्षद का चुनाव ईवीएम से होना है। बुधवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले ईवीएम की जांच की गई। सपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में सिर्फ एक बटन दब रहा है। यह धांधली नहीं है तो क्या है। तोमर ने कहा कि वो प्रेसवार्ता में अपनी बात रखेंगे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button