बरेली

Bareilly News: महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का इंतजार

Connect News 24

बरेली। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के दावों की पोल महिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष खोल रहा है। तीन दिन पहले रेडियोलॉजिस्ट का तबादला होने पर अभी तक कोई तैनाती नहीं हुई है। जबकि सीएमओ ने दो दिन में तैनाती का दावा किया था।

सोमवार को महिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। करीब तीन सौ पर्चे बने। रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लगा रहा और गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां दोपहर तक 62 जांच हुईं। सीएमएस डॉ. पुष्पलता के मुताबिक तैनाती के संबंध में एडीएसआईसी, सीएमओ को पत्र भेजा गया है। हालांकि, अभी तक तैनाती नहीं हुई है। इसके चलते मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है।

सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि विशेष कार्य की वजह से दो दिन शहर से बाहर रहे। रेडियोलॉजिस्ट तैनाती के लिए उन्होंने अधीनस्थ से सूची तैयार करने के लिए निर्देशित किया था। मंगलवार को यह कार्य हो जाएगा।

ओपीडी में आईफ्लू और बुखार के बढ़े मरीज

बरेली। सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए करीब 14 सौ मरीज पहुंचे। वहीं तीन सौ बेड अस्पताल में भी आठ सौ मरीज पहुंचे। इनमें 30 फीसदी मरीज वायरल बीमारियों की चपेट में रहे। नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 106 पर्चे बने। वहीं, बच्चा वार्ड की ओपीडी में भी इलाज के लिए 89 पर्चे बने। वार्ड में 24 बच्चे भर्ती रहे। फिजिशियन डॉ. पवन कपाही के मुताबिक सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, गले में खराश, पेट दर्द, आंखों में जलन, लाल होने, भारीपन आदि के मामले बढ़े हैं। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button