शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 15 करोड़ से सल्लिया और टिकरी में बनेंगे उपकेंद्र

Connect News 24

Sub centers will be built in Sallia and Tikri with 15 crores

जेपी वर्मा, अधीक्षण अ​भियंता

शाहजहांपुर। जिले का बिजली नेटवर्क बेहतर करने के लिए शासन ने अपने खजाने का द्वार खोल दिया है। निगम को 32 करोड़ रुपये का बजट मिल गया। इसमें जर्जर लाइनों की मरम्मत, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नए फीडरों को बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 15 करोड़ से मोहम्मदी रोड के पास स्थित सल्लिया और निगोही के टिकरी के पास नए उपकेंद्र को बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। दोनों ही जगह पर ओवरलोडिंग के चलते लोग परेशान रहते हैं।

रिवैंप योजना के तहत जिले में बड़े पैमाने पर बिजली उपकरणों की दशा को सुधार जाएगा। उस योजना में छूटे कार्याें को कराने के लिए निगम को 32 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हो गया। इस बजट से खस्ताहाल विद्युत लाइनों को बदलवाया जाएगा। कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मराें की क्षमतावृद्धि की जाएगी, साथ ही कुछ नए फीडर बनाकर फीडरों का लोड कम करने की तैयारी की गई। लकड़ी की बल्लियों पर खींची गई विद्युत लाइनों से बल्लियां हटाकर उनके स्थान पर पोल लगवाने का प्लान है।

इसके अतिरिक्त् दो नए बिजलीघर भी बनना प्रस्तावित हैं। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि 15 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट से निगोही के टिकरी व सल्लिया में उपकेंद्रों को बनाया जाएगा।

फोटो नंबर 51

शहर की विद्युत सप्लाई अधिक शीघ्र स्मार्ट सिटी योजना के तहत अंडरग्राउंड की जाएगी। इसका प्रस्ताव लगभग तैयार हो चुका है। इस संबंध में पत्राचार किया जा रहा है। विद्युत सप्लाई अंडरग्राउंड से शहरी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। -जेपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button