Bareilly News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से महिला की मौत, बेटी झुलसी

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई मां-बेटी के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक भमोरा क्षेत्र के भरतौना गांव निवासी सोमवती सोमवार को अपनी बेटी के साथ चारा काटने गई थी। इसी दौरान उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गई।
जानकारी मिलने के बाद परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां सोमवती को मृत घोषित कर दिया गया। पिंकी का एक हाथ बुरी तरह झुलस गया है। सोमवती के शव को गांव से पोस्टमार्टम के लिए बरेली लाया गया है।



