बरेली

Bareilly News: महिला को धमका रहे धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोपी

Connect News 24

बरेली। महिला का जबरन धर्मांतरण कराकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी जेल से रिहा होने के बाद पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने उनके खिलाफ सुभाषनगर थाने में नई रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र की मूल निवासी महिला सुभाषनगर क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में रहती है। महिला ने बताया कि उसने कैंट थाने में धर्मांतरण, दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी सादिक जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह महिला को धमकी दे रहा है। महिला पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

अप्रैल में महिला के पास कॉल कर अभद्रता की गई। मुकदमा वापस नहीं लेने पर बच्चों की हत्या करने की धमकी दी गई। सादिक के पिता जाकिर उर्फ भूरा और उसके भाई आशिक ने भी महिला को धमकी दी। इसकी शिकायत महिला ने अधिकारियों से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सुभाषनगर थाने में शुक्रवार को सादिक, जाकिर और आशिक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button