बरेली

Bareilly News: देवस्थल में नमाज अदा कर रही महिलाओं को पकड़ा, हंगामा

Connect News 24

भुता। केसरपुर गांव के देवस्थल पर नमाज अदा कर रहीं दूसरे समुदाय की दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले आई। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन भी किया। सीओ के समझाने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। देर रात तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

देवस्थल पर ग्रामीण पूजा करने गए थे। वहां दो महिलाएं नमाज अदा करती दिखीं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया। पूछने पर महिलाओं ने अपना नाम सबीना और नजीरा बताया। उन्होंने बताया कि सैदपुर गांव के मौलवी चमन शाह ने ऐसा करने के लिए कहा है। हंगामा होने पर वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को वहां से हटने के लिए कहा।

पुलिस की कार्रवाई का लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए। कुछ लोगों ने कहा कि पुलिस कुछ दूर ले जाने के बाद बिना कार्रवाई किए ही इन महिलाओं को छोड़ देगी। इस पर भीड़ थाने पहुंच गई। ग्रामीणों ने थाने का घेरावकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ गौरव सिंह भी पहुंच गए। ग्राम प्रधान से तहरीर लेने के बाद उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद भीड़ थाने के सामने से हटी। देर रात रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

ग्रामीण बोले-माहौल खराब करने की कोशिश

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग लंबे समय से गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। यह महिलाएं एक मौलवी के कहने पर आई थीं। आशंका है कि इसके पीछे कोई साजिश है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाए।

वर्जन:

शिकायत मिलने पर मैं थाने गया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। – गौरव सिंह, सीओ फरीदपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button