बरेली

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर के तहत बन रही वनखंडीनाथ मंदिर की सड़क का काम रुकवाया, कर्मचारियों को पीटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 28 Nov 2023 01:22 AM IST

बरेली। नाथ कॉरिडोर के तहत पीलीभीत बाइपास से वनखंडीनाथ मंदिर तक बनाई जा रही सड़क का निर्माण आठ-दस लोगों ने रुकवा दिया। सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों को पीटा और लेवलिंग मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अवर अभियंता अमर सहाय ने बारादरी थाने में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नाथ कॉरिडोर के तहत इन दिनों पीलीभीत बाइपास से वनखंडीनाथ मंदिर तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वीके गिरि ऑटोमोबाइल नाम की फर्म काम करा रही है। फर्म ने बीडीए को बताया कि रविवार दोपहर एक बजे सड़क की लेवलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान गुरुद्वारे के पास वाली गली से आया कार सवार युवक कर्मचारियों को गालियां देने लगा। विरोध करने पर नितिन नाम के कर्मचारी को कार से टक्कर मार दी और भाग गया। कुछ देर के बाद वह आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ आया और कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। लेवलिंग मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बीडीए के अवर अभियंता अमर सहाय ने सोमवार को बारादरी थाने में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button