बरेली

Bareilly News: ब्रेक डांस झूले में करंट आने से युवक की मौत, रामलीला मेले में हुआ हादसा

Connect News 24

Young man dies due to electrocution in break dance swing in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी में रामलीला के मेले में लगे झूले में करंट आने से युवक सनी (22) की मौत हो गई। इससे मेले में भगदड़ मच गई। युवक की मौत के बाद मेला बंद करा दिया गया। बृहस्पतिवार को मेले का अंतिम दिन था। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि झूले वाला बरेली शहर के जोगी नवादा का रहने वाला है। 

जानकारी के मुताबिक, सनी भोजीपुरा के कंचनपुर का रहने वाला था। बुधवार को मेले में रावण दहन था। सनी भी मेला देखने आया था। बताया जा रहा है कि सनी ब्रेक डांस झूले में बैठा था। झूले में अचानक से करंट उतर आया, जिससे सनी की मौत हो गई। हादसा होने से मेले में अफरातफरी मच गई। हादसे की जानकारी पर डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र फोर्स के साथ पहुंचे।

ये भी पढ़ें- पराली से कमाएं पैसा: यूपी के सभी जिलों में लागू होगा मंडी एप का मॉडल, बरेली की मंडलायुक्त ने कराया है तैयार

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। कुछ लोगों ने झूले में करंट से युवक की मौत होना बताया तो कुछ ने अचानक से युवक के मुंह से झाग आने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का असल कारण साफ हो सकेगा। हादसे के बाद मेला बंद करा दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button