Budaun News: ककोड़ा मेला कोतवाली के इंचार्ज बने राजेश
बदायूं। बरेली मंडल के मिनी कुंभ ककोड़ा मेला की कोतवाली का प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह को बनाया गया है। इंस्पेक्टर नीरज सिंह को एसओजी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिले के नौ थानों में अपराध निरीक्षक तैनात किए गए हैं।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार रात 16 इंस्पेक्टर और दो एसआई को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। इनमें पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राजेश सिंह को ककोड़ा मेला कोतवाली और नीरज सिंह को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह को अपराध निरीक्षक बिल्सी, हरवीर सिंह को उसहैत, गुड्डू सिंह को इस्लामनगर, संजय शुक्ल को शहर कोतवाली, जितेंद्र सिंह को सहसवान, राजीव वर्मा को दातागंज, कुलदीप कुमार को जरीफनगर, श्याम सिंह यादव को बिसौली और संजय कुमार को उझानी कोतवाली में अपराध निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को प्रभारी साइबर सेल, विजय कुमार को प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ, देवेंद्र कुमार को प्रभारी जनपदीय फिंगर प्रिंट यूनिट, इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह को चुनाव सेल, राजकुमार सिंह को प्रभारी भू-माफिया प्रकोष्ठ बनाया गया है। एसआई सीताराम को मूसाझाग और रामेश्वर सिंह को सिविल लाइंस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।