बरेली
Bareilly News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में झीलगांव स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कैंट पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल को लेकर एक घंटे तक दोनों के बीच खींचतान होती रही। बाद में जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर कैंट बलवीर सिंह ने बताया कि घटना जीआरपी के क्षेत्र में हुई थी। संवाद



